Nijatata काव्य

▼

गुरुवार, 25 जुलाई 2024

पैसे बरस

 बूंद नहीं पैसे बरस कभी बादल

सपनीली आंखें अभाव के आंचल


छत जिनको भोजन, होता आयोजन

सावन का मौसम, लाए नए प्रयोजन

ध्वनि गूंजे टकराए, पैसा इन सांखल

सपनीली आँखें अभाव के आंचल


गरीबी दोष नहीं मात्र एक व्यवस्था

सावन इनके जीवन, भरे अव्यवस्था

दीन-हीन लगें, कुछ जैसे हों पागल

सपनीली आंखें अभाव के आंचल


इनकी करें बातें, कहलाते वामपंथी

विद्वता अनायास, धारित करे ग्रंथि

जो कह न सकें बातें हों कैसे प्रांजल

सपनीली आंखें अभाव के आँचल।


धीरेन्द्र सिंह

25.07.2024

21.27


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें